पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • मगध विश्वविद्यालय में चार माह से शिक्षकों को वेतन नहीं मिलने से नाराजगी

मगध विश्वविद्यालय में चार माह से शिक्षकों को वेतन नहीं मिलने से नाराजगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना | मगध विश्वविद्यालय में शिक्षकों के वेतन मिलने में हो रही देरी से शिक्षकों में नाराजगी है। शुक्रवार को जीजीएस कॉलेज मूटा के उपाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश कुमार तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा की गई। डॉ. तिवारी ने कहा कि राज्य सरकार की नीतियों से लगातार शिक्षक परेशान हो रहे हैं। वेतन निर्गत करने की व्यवस्था उलझ गई है जिसके कारण चार माह से अधिक समय से शिक्षकों व कर्मचारियों का वेतन नहीं मिला है। इंटर कॉपियों के मूल्यांकन कार्य में शामिल नहीं हो पाए शिक्षकों पर बिहार बोर्ड के अध्यक्ष एफआईआर कर रहे हैं जो उनके कार्यक्षेत्र में है ही नहीं। समाज के शिक्षकों की गरिमा को बरकरार रखने की जरूरत है। बैठक में डॉ. नरेश प्रसाद सिंह, ज्योति शंकर सिंह, डॉ. अवधेश राय, डॉ. श्यामल, डॉ. अरविंद कुमार आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...