संसद के सामने लगाया स्टाॅल
पटना | ऑल इंडिया यूनाइटेड मुस्लिम मोर्चा ने भारतीय संविधान के रचयिता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर शनिवार को संसद के सामने स्टॉल लगाया। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एजाज अली ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार किसी मुस्लिम संगठन ने स्टॉल लगाया था। उन्होंने कहा कि एसी-एसटी एक्ट में सुधार किया जाए। दलितों व आदिवासियों को उनका अधिकार दिया जाए।