हर गांव, हर द्वार कार्यक्रम चलाएगी राजपूत महासभा
पटना | राष्ट्रीय राजपूत महासभा की ओर से शनिवार को सामाजिक राजनीतिक चेतना विषय पर बैठक की गई। अधिकारियों के बीच बैठक की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. जीतेन्द्र कुमार सिंह ने अध्यक्षता की। उन्होंने कहा सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया है कि हर गांव हर, द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान पटना में कई विशाल कार्यक्रम होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री के गृह जिले में प्रथम चौराहा वीर कुंवर सिंह के निर्माणकर्ता को शाल व तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर ललन सिंह, संतोष कुमार सिंह, डाॅ. शंभु कुमार सिंह, मुन्ना सिंह, राजनाथ सिंह, राम प्रसाद सिंह, रामविलास सिंह, राणा सिंह, कुमुद रंगन सिंह, नीतेश कुमार सिंह एवं अन्य लोग मौजूद थे।