पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • पटना सिटी| पटना साहिब नाट्योत्सव 2018 का शनिवार को दूसरा

पटना सिटी| पटना साहिब नाट्योत्सव 2018 का शनिवार को दूसरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना सिटी| पटना साहिब नाट्योत्सव 2018 का शनिवार को दूसरा दिन था। नाटक प्रेमियों की संख्या बढ़ी और संस्था मंडली द्वारा पन्ना लाल मुक्ताकाश मंच में कलाकारों प्रशंसा मिली। शुरुआत जनवादी गीत से हुआ। संस्था द स्ट्रगलर की ओर से नाटक सोल्ड व नाद पटना के द्वारा जनतागिरी एवं धमार फाउंडेशन की ओर से हमें बोलने दो का मंचन हुआ। वरीय कलाकार सुनीता गुप्ता, रामलखन यादव व मोइन अख्तर ने कलाकारों को सम्मानित किया। संचालन मुकेश सिन्हा , स्वागत राकेश मिश्र व धन्यवाद ज्ञापित राजीव रंजन ने किया। नाटक सोल्ड का लेखन ब्रजेश शर्मा व निर्देशन राहुल रवि ने किया। कलाकारों में राहुल, रोशन, रमेश, रघु,रोहित, पवन आदि शामिल थे। नाटक में बताया कि सरकार के भरोसे सबकुछ छोड़ देना समस्या का हल नहीं है। लेखक विवेक जबकि निदेशन मो जानी है। कलाकारों में राजीव, अजय, उज्जवल ने काफी मेहनत की पक्ष को जीवंत बनाने में। नाटक हमें बोलने दो के लेखक राजेश कुमार जबकि मंचन रूबी खातून व संगीत रोहित चंद्रा ने दिया। कलाकारों में सौरभ, रवि कश्यप, शुभांगिनी, कन्हैया, मो आसिफ, नंदकिशोर नंदू, राजीव रोहन मिश्र, हेमराज, समीर शर्मा, नंदनी राज ने दर्शकों से प्रशंसा बटोरी।

खबरें और भी हैं...