पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रुपए लेन-देन के विवाद में हुई थी हत्या

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना सिटी |युवक सुधीर की हत्या में रुपए लेन-देन का विवाद सामने आ रहा है। खाजेकलां थाना की पुलिस ने एक महिला सहित तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस इस मामले में अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। सदर गली निवासी योगेंद्र प्रसाद के बेटे सुधीर की हत्या में पुलिस ने एक महिला, उसके पति सहित एक युवक को हिरासत में लिया है। शुक्रवार की रात सुधीर सुई की मसजिद से घर वापस लौट रहा था। उसी दौरान बदमाशों ने घेर कर उसे गोली मार हत्या कर दी है। परिजनों की माने तो मृतक सुधीर का सोने का चेन, अंगूठी व पर्स नहीं मिला है। मृतक के पॉकेट से एक कागज मिला जो उसकी छोटी बेटी ने लिख कर दिया था कि घर आते वक्त पेंसिल रबड़, लाने के लिए कहा था। घटना के पीछे रुपए लेन देन का विवाद सामने आ रहा है। थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने भी इस बात की पुष्टि की है।

खबरें और भी हैं...