दुष्कर्म की घटनाओं के खिलाफ निकाला विरोध मार्च
पटना सिटी। विभिन्न सामाजिक व स्वयंसेवी संगठनों की ओर से देश में बढ़ती दुष्कर्म की घटनाओं के खिलाफ हाजीगंज से लेकर शहीद भगत सिंह चौक तक विरोध मार्च निकाला गया। मार्च में संजय कुमार, आलोक चोपड़ा, ऋषिकेश कुमार, सुमित,इंद्र प्रकाश, अनमोल, रोहितबाला, आनंद मेहता, गुडृ मेहता सहित अन्य शामिल हुए। शिव शक्ति सेवा दल, नव ज्योति संघ, रूद्र सेना, हिंदुस्तानी सेवा संगठन आदि संगठन के लोग शामिल हुए। लोगों ने शहीद भगत सिंह व भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया।