पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • होटल मैनेजरों को बताया अग्निशमन यंत्र का उपयोग

होटल मैनेजरों को बताया अग्निशमन यंत्र का उपयोग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना सिटी। नंदलाल छपरा के निकट स्थित एक होटल में आसपास के करीब 10 होटलों के मैनेजरों व कर्मियों को कंकड़बाग फायर स्टेशन की ओर से मॉक ड्रिल कर आग से बचाव के लिए अग्निशमन यंत्र के उपयोग के बारे में बताया गया। फायर अफसर श्याम बिहारी राम, सहायक फायर अफसर अनंत कुमार व प्रधान अग्निक संजय कुमार ने बताया कि डीजी के निर्देश पर मॉक ड्रिल किया गया। होटलों में फायर्म अलार्म, हाइडेंट, स्मॉक डिडेक्टर की व्यवस्था होनी चाहिए। कर्मियों को अग्निशमन यंत्र का अभ्यास करते रहना चाहिए। फायर कर्मियों ने गैस सिलेंडर से लगी आग के बुझाने के कई तरीके बताए। बताया गया कि गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में उसे जमीन पर गिरने न दें। इससे गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने का खतरा बना रहता है। कर्मियों ने कई सवाल भी पूछे। इस मौके पर फायर स्टेशन के अग्निक संजय कुमार, नीतीश कुमार, राजेश कुमार व ओंकार नाथ सिंह समेत कई लोग शामिल रहे।

खबरें और भी हैं...