पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तख्त साहिब में रक्तदान शिविर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना सिटी। तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब व बाललीला गुरुद्वारा में 350वें प्रकाश पर्व व शुकराना को समर्पित रक्तदान शिविर में काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया। शुरुआत समाजसेवी आनंद मोहन झा ने रक्तदान कर की। दो दिवसीय शिविर का आयोजन बिहार राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी व डीएसआर केयर फाउंडेशन की ओर से किया गया है। संयोजक जसवीर सिंह ने कहा कि गुरु जी महाराज के संदेश से त्याग व बलिदान की प्रेरणा मिलती है। मौके पर राजेश टिल्लू, रजनीश कुमार, अजीत ठाकुर, अमन सहगल, सरदार मनप्रीत सिंह, जसवीर सिंह मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...