ज्योतिष को विज्ञान मानते थे आर्यभट्ट
पटना | ज्योतिर्वेद विज्ञान संस्थान की ओर से कंकड़बाग में महान गणितज्ञ आर्यभट्ट की जयंती मनाई गई। दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व उपकुलपति प्रो. कुलानंद झा ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। आर्यभट्ट ने भी अपने समय में फैले अंधविश्वासों को दूर कर गणित व वेधशाला के जरिए पूरी दुनिया को वैज्ञानिक पद्धति दी थी। संस्था के संस्थापक आचार्य डाॅ. राजनाथ झा, डाॅ. विभूति नाथ झा ने विचार रखे। मौके पर डाॅ. मनोज कुमार झा, डाॅ. कंचन चन्द्र सरस्वती, पंकज सिन्हा, सुनिल कुमार, केशव झा, नवीन कुमार, नीलू कुमारी आदि मौजूद थे।