खादी ग्रामोद्योग ने लगाया स्टील का चरखा
पटना | चंपारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष के समापन के मौके पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की धरती पूर्वी चंपारण मोतिहारी स्थित गांधी संग्रहालय के सामने चरखा पार्क में खादी ग्रामोद्योग आयोग द्वारा स्टील चरखा उपलब्ध कराया गया है। उद्घाटन रविवार को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, कृषि मंत्री राधामोहन सिंह, आयोग के अध्यक्ष विनय कुमार सक्सेना तथा आयोग की पूर्व सदस्या डॉ. संगीता कुमार करेंगे।