पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • पटना सिटी में बनेगा एलईडी बल्ब क्लस्टर

पटना सिटी में बनेगा एलईडी बल्ब क्लस्टर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्य में बने एलईडी बल्ब चीन से आयातित बल्ब को जल्द चुनौती देने वाले हैं। पटना सिटी में इसके लिए एलईडी बल्ब क्लस्टर बनाने की तैयारी है। उद्यमियों को उद्योग विभाग कॉमन फैसिलेशन सेंटर बनाकर देगी। जहां एलईडी बल्ब की टेस्टिंग से लेकर सर्टीफिकेशन तक की सुविधा मिलेगी। पटना सिटी के बल्ब निर्माण उद्योग में लगे उद्यमियों को इसका फायदा मिलेगा। उद्यमियों ने इसके लिए सोसायटी और स्पेशल परपश व्हीकल (एसपीवी) का गठन भी कर लिया है।

पटना सिटी में ही एलईडी बल्ब क्लस्टर क्यों

पटना सिटी में 40-45 वर्षों से सामान्य बल्ब बनाए जा रहे हैं। एलईडी बल्ब आने के बाद से उनके धंधे में मंदी के बादल छाने लगे। प्रतिदिन चार लाख बल्ब का उत्पादन करने वाले पटना सिटी में आज मात्र एक-डेढ़ लाख बल्ब बन रहे हैं। पटना सिटी के बल्ब उद्यमी व फेडरेशन ऑफ आॅल इंडिया लैंप एंड कंपोनेंट मैन्यूफैक्चरिंग एसोएिससन के प्रेसिडेंट आरके जायसवाल ने कहा कि यहां बल्ब निर्माण की करीब 70 यूनिट हैं। लेकिन, एलईडी बल्ब के बाजार में आने के बाद स्थिति कमजोरी होती जा रही है। अगर एलईडी बल्ब का निर्माण यहां शुरू हो जाए, तो दूसरे राज्यों को भी एलईडी बल्ब की आपूर्ति की जा सकती है।

बिहार में भी बड़ा बाजार

एलईडी बल्ब का बिहार बड़ा बाजार है। सरकारी बिजली कंपनियां भी लोगों को एलईडी बल्ब दे रही हैं। आरके जायसवाल बताते हैं कि अगर आईएसआई और बिजली इफिसिएन्सी प्रमाणपत्र मिल जाएगा तो बिजली कंपनी भी हमसे बल्ब खरीदेगी। चीन से आने बाले बल्ब की गुणवत्ता अच्छी नहीं होती है। 20 हजार घंटे तक चलने वाले बल्ब हजार-दो हजार घंटे में दम तोड़ देते हैं।

सरकार की योजना है

सरकार की पटना सिटी में एलईडी बल्ब क्लस्टर बनाने की योजना है। इसमें वह कॉमन फैसिलेशन सेंटर बनाकर देगी। स्थानीय उद्यमी इसके लिए एसपीवी बना रहे हैं। -डॉ. एस सिद्धार्थ, प्रधान सचिव, उद्योग विभाग

खबरें और भी हैं...