एम्स के पास 100 फीट के गोलंबर से जुड़ेंगी 5 सड़कें
पटना | एम्स के पास नहर पर 100 मीटर चौड़ा गोलंबर तैयार हो रहा है। पथ निर्माण विभाग द्वारा एनएच 98 व नहर में बन रहे एलिवेटेड के साथ ही एम्स-फुलवारी, फुलवारी-जानीपुर व नगर लेन को एक साथ जोड़ा जा रहा है। इससे दक्षिणी-पश्चिमी पटना के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। शहर के किसी भी दूसरे हिस्से से एम्स आने वाले लोगों को भी सहूलियत होगी। एलिवेटेड के निर्माण कार्य को देखते हुए इसे एक महीने में तैयार करने का निर्देश दिया गया है।
गाड़ियों का बढ़ा दबाव
886 करोड़ की लागत से बन रहे एलिवेटेड का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह तैयार हो गया है। खगौल लख और बेली रोड-रूपसपुर फ्लाईओवर के ऊपर लोहे के गर्डर का इंस्टॉलेशन भी पूरा हो गया है। गोलंबर से नहर होते हुए खगौल लख तक सड़क को फोर लेन में कनवर्ट करने का 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है। साथ ही खगौल रेलवे गुमटी के आगे से नहर के किनारे से दीघा तक 11 किलोमीटर में टू लेन (30 फीट) चौड़ी सड़क का निर्माण कर दिया गया है। इस पर गाड़ियों का दबाव बढ़ा है। कुछ जगह सड़क खराब है। इसे अगले एक महीने में ठीक करने का निर्देश दिया गया है।