पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • अक्षय तृतीया पर राजधानी में बिकेगी 85 करोड़ की गोल्ड ज्वेलरी

अक्षय तृतीया पर राजधानी में बिकेगी 85 करोड़ की गोल्ड ज्वेलरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अक्षय तृतीया बुधवार को है। इस बार सोने की बिक्री काफी अच्छी होने जा रही है। खरीदारी को लेकर एडवांस बुकिंग भी जारी है। अब सर्राफा बाजार में खनक है। बाजार नोटबंदी और जीएसटी के प्रभाव से बाहर आ चुका है। पटना के पारंपरिक स्टोर्स में इस बार ग्राहकों के फुटफॉल बढ़े हैं। इधर बाकरगंज, बोरिंग रोड, बोरिंग केनाल रोड, हथुआ मार्केट, मुरादपुर समेत बड़े स्टोर्स में जबर्दस्त रौनक चल रही है। मौर्यालोक स्थित गोल्ड स्टोर्स में भी लोगों का आना जारी है। कुछ लोगों ने पारंपरिक रूप से गोल्ड क्वाइंस और गोल्ड बिस्किट्स की मांग की है। हालांकि इसकी आपूर्ति मांग की अपेक्षा कम ही है। कुल मिलाकर पटना में गोल्ड की बिक्री 80-85 करोड़ के आसपास रहने की उम्मीद है। बाजार एक्सपर्ट के अनुसार पिछले साल की तुलना में पटना में अक्षय तृतीया की बिक्री 28-30 फीसदी मजबूत दिख रही है।

अक्षय तृतीया के दिन पटना में जेवराती गोल्ड के यूं रहे रेट (10 ग्राम/रु. में)

2014

30,010

2015

27,000

2016

30,000

2017

29,000

2018

31,780

बाजार अच्छा है। गोल्ड ज्वेलरी की मेकिंग 249 रु. प्रति ग्राम है। डायमंड ज्वेलरी पर 10% छूट है। 10 हजार की खरीदारी पर एक लकी ड्राॅ कूपन भी है।-मोहित कुमार खेमका, प्रॉपराइटर, सेविका ज्वेलर्स

बाजार में सरगर्मी है। हमारे पास वैवाहिक कलेक्शन की मांग पारंपरिक रूप से बनी हुई है। लाइटवेट और आधुनिक डिजाइन की ज्वेलरीज के बेहतरीन कलेक्शन हैं।-शेखर केसरी, हीरा-पन्ना, डाकबंगला

काफी ग्राहकों ने एडवांस बुकिंग कराई है। डिलीवरी के लिए हमने विशेष तैयारी की है। -मनीष कुमार, रूप अलंकार ज्वेलर्स, बोरिंग रोड

गोल्ड ज्वेलरी की मेकिंग चार्ज फ्री है। प्रतिष्ठान रविवार को भी खुली रहती है। -पंकज अग्रवाल, चांद बिहारी अग्रवाल, बंदर बगीचा

ग्राहकों का काफी पॉजिटिव रुझान है। विभिन्न ज्वेलरी की बड़ी रेंज है। गोल्ड ज्वेलरी की मेकिंग पर 50 फीसदी की छूट है। -धीरज कुमार, नवर| ज्वेलर्स एंड ब्रदर्स, बोरिंग रोड

खबरें और भी हैं...