पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

राम जैसा आचरण रखें, आएगा बदलाव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विद्युत बोर्ड कॉलोनी में रविवार से तीन दिवसीय श्रीरामकथा शुरू हुई। उद‌्घाटन विधायक संजीव चौरसिया व बीपीएससी के सदस्य रामकिशोर सिंह ने किया। कथा की शुरुआत आचार्य सुदर्शन जी महाराज ने भोले भंडारी को मनाएंगे हम, हे महावीर-हनुमान तनी हेने आव हो... भजन गाकर किया। इसके बाद वृंदावन के कुंज गली में राधा नाचे ता ता थैय्या समेत कई भजन गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आचार्य श्री ने भगवान शिव की महिमा बताते हुए कहा कि वे त्रिभुवन गुरु हैं। इसीलिए उनकी व माता भवानी की स्तुति अवश्य करनी चाहिए। वंदना प्रकरण में गुरु की पूजा पर बल दिया और कहा कि आज के समाज में लोगों का कोई गुरु नहीं, यही कारण है आज समाज में अराजकता फैल रही है। मानस की चौपाई गुरु बिन नव निधि तरई न कोई... की तरफ श्रोताओं का ध्यान आकृष्ट किराया।

महाराज श्री ने कहा कि गुरु के चरण रज से ही हमारी आंखें पवित्र हो सकती हैं और तब हम पूरे जगत को सियाराम मय देख सकते हैं। श्री राम जन्म प्रसंग की चर्चा करते हुए कहा कि आज के समय में सिर्फ मंदिरों में नहीं घर-घर में भगवान श्रीराम की पूजा की आवश्यकता है। सिर्फ पूजा करने से समाज में बदलाव नहीं आएगा, बल्कि हमें राम जैसा आचरण भी करना होगा। भाई-भाई का प्रेम कैसा हो, पुत्र का अपने पिता के प्रति भाव कैसा हो, समाज के लोगों से कैसा व्यवहार हो, यह सब हमें मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम से सीखना होगा। हर महिला की इच्छा होती है कि उसे श्रीराम जैसा पुत्र चाहिए। लेकिन, इसके लिए उन्हें माता कौशल्या जैसा आचरण करना होगा। श्रीराम केवल पढ़ने योग्य नहीं, अनुकरण करने योग्य हैं।

इस मौके पर विनय कुमार सिन्हा, राकेश कुमार सिन्हा, राणा जी, विनोद शर्मा, शशिकांत तिवारी आदि उपस्थित थे।

विद्युत बोर्ड कॉलोनी में दीप प्रज्ज्वलित कर कथा की शुरुआत करते अतिथि।

खबरें और भी हैं...