बाबा साहब के विचारों से प्रभावित है आरएसएस
पटना | राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा द्वारा आईआईबीएम सभागार में आयोजित विचार गोष्ठी में आरएसएस प्रचारक रामदत्त चक्रधर ने कहा कि डॉ. भीम राव अंबेडकर महामानव थे। सामाजिक समरसता एवं बाबा साहब आंबेडकर विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी में उन्होंने कहा आरएसएस बाबा साहब के विचारों से प्रभावित है। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजय पासवान ने कहा बाबा साहब ने हमेशा सामाजिक बराबरी के लिए संघर्ष किया। युवाओं को बाबा साहब के सिद्धांतों पर चलना चाहिए। वहीं राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र चौहान ने कहा बाबा साहब के विचारों को अपनाने की जरूरत है। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि देश के युवाओं को बाबा साहब के समरस समाज के भाव को समझना होगा। विचार गोष्ठी में भाजपा नेता नरेश महतो, मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता नीलमणि पटेल, प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार, बिनू सिंह रवि वर्मा, रजनीकांत शुक्ला, अंकुर तिवारी, अर्जुन गुप्ता आदि मौजूद थे।
गोष्ठी में शामिल अतिथि।