150 से अधिक की स्वास्थ्य जांच
पटना | गौड़ियामठ स्थित मिथिला मेडिको में रविवार को नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 150 से अधिक मरीजों को मुफ्त दवा और चिकित्सा परामर्श दिया गया। डॉ. कुनाल कुंदन ने थायराइड, शुगर, बीपी से बचने की सलाह दी। पेट रोग विशेषज्ञ डॉ. चैतन्य प्रकाश ने लीवर और दमा के मरीजों की स्वास्थ्य जांच की। उन्होंने कहा समय-समय पर जांच से बीमारी के पनपने से पहले रोका जा सकता है।
100 लोगों ने कराई आंख की जांच
पटना | पत्रकार नगर थाने के पास पानी टंकी परिसर में वार्ड 44 के लोगों के लिए मुफ्त आंख जांच शिविर का आयोजन हुआ। पार्षद माला सिन्हा द्वारा लगाए गए शिविर में सैकड़ों लोग पहुंचे। 100 लोगों ने आंख जांच कराई। 80 लोगों को मुफ्त दवा और 20 लोगों का मुफ्त ऑपरेशन किया गया। पार्षद ने कहा दिव्यदृष्टि के डॉक्टरों की उपस्थिति में महिलाओं, पुरुषों और वृद्धों ने आंखों की जांच कराई।