महामृत्युंजय यज्ञ के लिए भव्य कलशयात्रा
पटना | दानापुर के बाबा बिहार नाथ धाम गोढ़ना में आयोजित महा मृत्युंजय यज्ञ के लिए रविवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में हाथी, घोड़ा, ऊंट के साथ 1101 कलशधारी महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। कलश यात्रा दानापुर पीपापुल गंगाघाट से उसरी शिवाला होते हुए बिहार नाथ मंदिर पहुंचा। इस दौरान गीत गाती चल रही महिलाओं ने भक्ति की अलख जगाई। शोभायात्रा में यज्ञ संचालन समिति के अध्यक्ष विजय शर्मा, उपाध्यक्ष कांग्रेस शर्मा, सचिव संजीत सिंह, उप सचिव कमलेश शर्मा, कोषाध्यक्ष महेश सिंह, उप कोषाध्यक्ष जगदीश सिंह, विनय सिंह, विकास कुमार, राहुल रंजन, नीकेश, सन्नी, विपुल, छोटे, दीपक, अमरेन्द्र, अरविंद समेत हजारों श्रद्धालु शामिल थे।