आवास बोर्ड में घोटाले की सीबीआई जांच की मांग
पटना | दीघा की 1024.52 एकड़ जमीन को अधिग्रहणमुक्त करने के लिए दीघा में 196वें दिन भी आंदोलन जारी रहा। अखिल भारतीय बाढ़, सुखाड़ एवं कटाव-पीड़ित संघर्ष मोर्चा के राजनारायण अकेला ने कहा कि दीघा की जमीन और मकान को मुक्त कराकर रहेंगे। सुंदरी देवी अनशन पर बैठीं। प्रो. बेनी माधव सिंह ने कहा 1974 से अबतक आवास बोर्ड में हुए करोड़ों के घोटाले की जांच सीबीआई से करानी चाहिए।