स्वच्छता व पर्यावरण की रक्षा के नारों से गूंजा एम्स परिसर
फुलवारीशरीफ | एम्स पटना में चल रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत रविवार को एम्स के डाॅक्टरों, मेडिकल और नर्सिंग स्टूडेंट्स व कर्मियों ने अंतिम दिन भव्य रैली निकाल कर इसका समापन किया। सभी के हाथों में स्वच्छता रैली के स्लोगन थे। साफ-सफाई अपनाएं, बीमारी को कोसों दूर भगाएं, सब रोगों की एक ही दवाई, हर तरफ रखो सफाई जैसे नारों से पूरा एम्स परिसर गूंजता रहा। मौके पर अस्पताल के उप अधीक्षक डाॅ अनिल कुमार, उप अधीक्षक डाॅ योगेश, डाॅ रामजी सिंह, हसमुख जैन, डाॅ रीना श्रीवास्तव समेत मेडिकल और नर्सिंग स्टूडेंट्स और एम्स कर्मी मौजूद थे।