हिंदुओं के हितों के हनन को रोकने पर हुई चर्चा
दानापुर | हिंदू पुत्र संगठन द्वारा रविवार को दानापुर में विराट हिंदू महासम्मेलन आयोजित किया गया। सदस्यों के जय श्रीराम और हर-हर महादेव के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। हिंदुओं के विभिन्न संगठनों को एक मंच पर आकर हिंदुत्व का विकास करने की चर्चा की। साथ ही हिंदुओं के हितों के हो रहे हनन को रोकने पर विचार किया गया। दर्जनों नवयुवकों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। मयंक सिंह और दीपक सिंह को हिंदू पुत्र संगठन का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा नागेश सम्राट को पटना जिला अध्यक्ष घोषित किया गया| संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक राजीव ब्रह्मर्षि, नारायणी सेना के संस्थापक आनंद कुमार विद्यार्थी, डाॅ विजय कुमार सिंह, शास्त्री सुधांशु सिंह सहित अन्य शामिल हुए।