पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • ‘केंद्र व राज्य सरकारों ने जनता को धोखा दिया’

‘केंद्र व राज्य सरकारों ने जनता को धोखा दिया’

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आंबेडकर जयंती सह मिलन समारोह में बोले शरद यादव

सिटी रिपोर्टर|पटना सिटी

डॉ. भीमराव आंबेडकर का जयंती सह मिलन समारोह रविवार को नंदलाल छपरा में हुआ। इसमें शरद यादव ने बाबा साहेब के तैलचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने जनता को धोखा दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनादेश का अपमान किया है। आने वाले दिनों में इसका खामियाजा भुगतना होगा। केंद्र सरकार ने युवाओं को नौकरी देने का भरोसा दिलाया था, किसानों की हालत बद से बदतर होती जा रही है। सभा को पूर्व मंत्री रमई राम, पूर्व स्पीकर उदयनाराण चौधरी ने भी संबोधित किया। मौके पर पूर्व पार्षद लालदहीन यादव, उमेश यादव आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...