स्वास्थ्य शिविर में 300 मरीजों का इलाज
पटना सिटी | रोटरी पाटलिपुत्र की ओर से रविवार को जल्ला महावीर मंदिर में स्वास्थ्य शिविर में 300 मरीजों का नि:शुल्क उपचार कर दवा दी गई। इसमें अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, सचिव अनिल रीटोलिया सहित अन्य रोटेरियन, पीके अग्रवाल, मिथिलेश जायसवाल, गोविंद कानोडिया आदि ने भाग लिया। मेयर सीता साहू भी स्वास्थ्य शिविर में शामिल हुईं और उन्होंने संस्था के कार्यों की सराहना की। शिविर में डॉ. एसके पंसारी, डॉ. सुभाष गुप्ता, डाॅ. वकार अहमद, डाॅ. राहुल मुनका, डाॅ. यूसी इस्सर, डाॅ. एसएस झा, डाॅ. गौरव, डाॅ. वीणा मिश्रा, डाॅ. नीना अग्रवाल ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर बीमारियों से बचाव की जानकारी दी।