तेज प्रेशर हॉर्न बजाने पर चालकों पर होगी कार्रवाई
पटना| तेज प्रेशर हॉर्न बजाने वाले वाहन चालकों o उसकी बिक्री करने वालों पर कार्रवाई होगी। डीएम कुमार रवि ने परिवहन पदाधिकारी और सभी थानाध्यक्षों को तीन दिनों तक विशेष अभियान चलाकर ट्रैफिक जाम, अस्थायी अतिक्रमण और प्रेशर हाॅर्न का उपयोग करने वाले वाहन चालकों व मालिकों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। सोमवार को डीएम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में शंभुशरण सिंह बनाम बिहार सरकार के मामले में पारित आदेश के अनुपालन को लेकर बैठक हुई। बैठक में नगर निगम क्षेत्र में ट्रैफिक जाम, सड़क पर अस्थायी अतिक्रमण और डीजे के कारण हो रहे साउंड प्रदूषण की समस्या पर विचार-विमर्श हुआ। डीएम ने डीटीओ, थानाध्यक्षों व अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारियों के स्तर पर अबतक क्या कार्रवाई हुई है, इसकी रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने पूछा है कि प्रेशर हॉर्न के विरुद्ध 100 नंबर पर डायल की गई शिकायतों पर थाना प्रभारियों द्वारा क्या-क्या कार्रवाई हुई है? डीएम ने यह भी निर्देश दिया कि ऐसे मामले पकड़े जाएं तो उनके विरुद्ध कार्रवाई करें और उसकी रिपोर्ट दें।
चलेगा अिभयान