पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • धनरुआ में स्कूल की छत से प्लास्टर के टुकड़े गिरे, 6 बच्चे घायल, हंगामा

धनरुआ में स्कूल की छत से प्लास्टर के टुकड़े गिरे, 6 बच्चे घायल, हंगामा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोमवार को धनरुआ के प्राथमिक विद्यालय, जलालपुर मुसहरी के जर्जर भवन की छत से प्लास्टर के टुकड़े स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों पर गिरने लगे और देखते ही देखते छह बच्चे उससे जख्मी हो गए। इनमें से तीन बच्चों की हालत गंभीर बताई जाती है। जख्मी बच्चों में चौथी कक्षा के छात्र मोहित कुमार, पांचवीं कक्षा के नागेंद्र कुमार, तीसरी कक्षा के आशीष कुमार, कंचन कुमारी, आरती कुमारी और कल्लू कुमार शामिल हैं।

घटना के वक्त विद्यालय में करीब 30 से 35 छात्र पढ़ाई कर रहे थे। जख्मी सभी बच्चों को इलाज के लिए धनरुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इधर, बीडीओ रामजी पासवान ने बताया कि गंभीर रूप से जख्मी बच्चों का उपचार करा उन्हें उनके घर पहुंचा दिया गया है।

बीईओ के खिलाफ नारेबाजी, नए भवन के निर्माण के आश्वासन पर शांत हुए ग्रामीण

बच्चों घायल होने के बाद अभिभावकों व ग्रामीणों ने धनरुआ बीईओ को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर जलालपुर गांव के पास पटना-गया एसएच -1 को करीब एक घंटे तक जाम कर दिया। बाद में सूचना पाकर मौके पर धनरुआ बीडीओ रामजी पासवान , प्रमुख सोहाना जेवी खातून व थानाध्यक्ष अजय कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और ग्रामीणों को किसी तरह समझा-बुझाकर सड़क जाम ख़त्म कराया। मौके पर बीडीओ ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द ही विद्यालय के जर्जर भवन की जगह नए भवन का निर्माण कराया जाएगा। बीडीओ के उक्त आश्वासन के बाद हंगामा कर रहे लोग शांत हुए।

बच्चों को दिखाते (ऊपर) व सड़क जाम करते ग्रामीण (नीचे)

विद्यालय के जर्जर भवन को लेकर कई बार बीईओ को पत्राचार के माध्यम से अवगत कराया पर उन्होंने कोई पहल नहीं की। उदय कुमार, प्राचार्य प्राथमिक विद्यालय जलालपुर मुसहरी

खबरें और भी हैं...