छेड़खानी मामले को गलत बताकर एमएलसी ने किया जांच का अनुरोध
दानापुर| रूपसपुर थाने में दर्ज एक छेड़खानी के मामले को निराधार बताते हुए विधान पार्षद सीपी सिन्हा ने पटना पश्चिमी के सिटी एसपी से जांच का अनुरोध किया है। विधान पार्षद ने एसपी को लिखे पत्र में बताया है कि मोहल्ले के लोगों ने जगदेव पथ स्थित सिद्धार्थ नगर की रहने वाली एक महिला द्वारा घर में घुस उनकी बेटी के साथ छेड़खानी करने का मामले में दर्ज कराई गई शिकायत को झूठा बताया है।
साथ ही नाली पानी के विवाद को लेकर महिला द्वारा लेकर पड़ोसी के बेटे पर इस तरह का आरोप लगाए जाने की बात कही है। विधान पार्षद के अनुरोध पर पटना पश्चिमी के सिटी एसपी ने दानापुर थानाध्यक्ष को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।