पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • इंफ्रास्ट्रक्चर : परंपरा संस्कृति को जोड़ते हुए आधारभूत संरचनाओं का हो रहा निर्माण

इंफ्रास्ट्रक्चर : परंपरा-संस्कृति को जोड़ते हुए आधारभूत संरचनाओं का हो रहा निर्माण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिहार ने विकास के मोर्चे पर अपने उल्लेखनीय प्रदर्शन को लेकर हाल के वर्षों में सबको आकर्षित किया है। भवन निर्माण विभाग बिहार के स्वर्णिम अतीत, मूल्यवान परंपरा एवं सांस्कृतिक शृंखलाओं को जोड़ने का पुनर्जागरण अभियान चला रहा है। बिहार संग्रहालय, सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र, विधानमंडल भवन सह सचिवालय भवन विस्तारीकरण जैसे कार्य पूरे हो गए हैं, जो बेहतरीन डिजाइन के उत्कृष्ट उदाहरण हैं। विश्व स्तरीय बिहार संग्रहालय का निर्माण भी कराया जा चुका है। अपनी विशिष्टताओं के लिए उसे सर्वोत्तम सुरक्षित निर्माण श्रेणी में सुरक्षा पुरस्कार, संग्रहालय के डिजायन को वर्ष 2018 में आईएफ डिजायन जर्मनी इंटरनेशनल बेस्ट आईडेंटिटी पुरस्कार, क्यूरिस डिजायन ब्लू एलिफैंट पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है।

सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र पटना का निर्माण वास्तुविदीय दृष्टिकोण से एक सिग्नेचर बिल्डिंग है। इसमें 5000 की क्षमतावाले बापू सभागार, 800 सीट वाले ज्ञान भवन, बहुद्देशीय सभागार और विभिन्न क्षमता के कॉन्फ्रेंस हॉल के अलावा बिहार की गौरवशाली परंपरा और संस्कृति को प्रदर्शित करने वाली सभ्यता द्वार शामिल है। सभ्यता द्वार मुंबई स्थित गेटवे ऑफ इंडिया से ऊंचा और वास्तुशिल्प का नायाब नमूना है। वहां सम्राट अशोक की प्रतीकात्मक मूर्ति की भी स्थापना की जानी है। इस कन्वेंशन केंद्र को दसवां विश्वकर्मा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। सात निश्चय योजनाओं के अंतर्गत आवश्यक आधारभूत ढांचे का निर्माण तेजी हो रहा है। विभिन्न जिलों में अभियंत्रण महाविद्यालय, पॉलिटेक्निक कॉलेज और आईटीआई भवन निर्माण की योजनाएं प्रभावी एवं सुव्यवस्थित तरीके से कार्यान्वित की जा रही है।

पुलिस भवन का निर्माण अंतिम चरण में

पुलिस भवन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। अधिक तीव्रता वाले भूकंप से बचने के लिए इसमें लीड रबर बियरिंग का इस्तेमाल बेस आइसोलेशन के लिए किया गया है। छत पर हेलिकॉप्टर उतारा जाएगा। वैशाली में बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय के निर्माण की स्वीकृति मिल गई है, जिसमें भगवान बुद्ध की अस्थियों को रखा जाएगा। राजगीर में अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम सह स्पोर्ट्स एकेडमी तथा पटना में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी निर्माणाधीन है। प्रशासनिक व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रखंड कार्यालय भवनों तथा प्रखंड सूचना प्रौद्योगिकी भवनों का निर्माण जारी है। प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग इन्फॉरमेशन सिस्टम के माध्यम से अनुश्रवण एवं क्रियान्वयन की ऑनलाइन समीक्षा की जा रही है।

खबरें और भी हैं...