पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • निमोनिया से बच्चों को बचाने के लिए एक जून से मुफ्त लगेगा निमोकोकल वैक्सीन

निमोनिया से बच्चों को बचाने के लिए एक जून से मुफ्त लगेगा निमोकोकल वैक्सीन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना| छोटे बच्चों को निमोनिया से बचाने के लिए एक जून से मुफ्त में निमोकोकल वैक्सीन का टीका लगेगा। टीका के तीन डोज पड़ेंगे। पहला डोज डेढ़ महीने पर, दूसरा डोज साढ़े तीन महीना और तीसरा नौ महीने पर। प्राइवेट में एक डोज की कीमत चार हजार रुपए है। लेकिन, एक जून से इस निमोकोकल वैक्सीन को नियमित टीकाकरण में शामिल कर लिया गया है। यह टीका अब सभी सरकारी अस्पतालों व आंगनबाड़ी केंद्रों में उपलब्ध होगा। डिस्ट्रिक्ट इम्यूनाइजेशन आफिसर डॉ. एसपी विनायक ने बताया कि इस टीका के शुरू होने से राज्य में शिशु मृत्युदर पर रोक लगाने में कामयाबी मिलेगी। हर महीने 36 हजार बच्चों को टीका लगेगा। डॉ. विनायक के मुताबिक मिजल्स और रुबेला (एमआर वैक्सीन) भी नियमित टीकाकरण में शामिल किया जाएगा। इसके पहले अक्टूबर और नवंबर में एमआर वैक्सीन के लिए सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूल और आंगनबाड़ी में अभियान चलाया जाएगा। यह टीका 9 महीने से 15 साल के बच्चों को दिया जाएगा। निमोकोकल वैक्सीन देने के पहले इससे जुड़े लोगों, नर्सों और आंगनबाड़ी सेविकाओं को सोमवार से प्रशिक्षण देने के लिए कार्यशाला शुरू हुई, जिसका उद‌्घाटन सिविल सर्जन डॉ. पीके झा ने किया।

खबरें और भी हैं...