गुलजारबाग स्टेडियम का आज उद्घाटन करेंगे सीएम
गुलजारबाग स्टेडियम का उद्घाटन मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता युवा एवं कला संस्कृति मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि करेंगे। मुख्य अतिथि पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव होंगे। लगभग एक करोड़ 10 लाख की लागत से चार हजार वर्ग फीट में इसका निर्माण कराया गया है। यह इंडोर व आउटडोर स्टेडियम है। डीएम कुमार रवि व एसडीओ राजेश रौशन ने सोमवार को स्टेडियम का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। तैयारी में लगे लोगों को कई निर्देश दिए। उनके साथ विभाग के कई लोग शामिल रहे। स्टेडियम का रंग-रोगन किया गया। इसके उद्घाटन होने से पटना सिटी के खेल यह स्टेडियम बहुत पहले से बनकर तैयार था, केवल उद्घाटन का इंतजार था। उद्घाटन के मौके पर मुख्यमंत्री सभा को संबोधित भी करेंगे। इसकी तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। इसकी जानकारी पथ निर्माण मंत्री के आप्त सचिव प्रभाकर मिश्रा ने दी।