पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अमन-चैन से ही देशवासियों का भला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना सिटी| भारतीय मुस्लिम अपने शैक्षणिक पिछड़ेपन को दूर करने के लिए जागरूक हो चुके हैं। शिक्षा से ही तरक्की हो सकती है। यह बात खानकाह ए मुनएमिया मित्तन घाट में आयोजित राष्ट्रीय कन्वेंशन में सूफी फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष सैयद मुहम्मद जिलानी अशरफ ने कही। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से पटना में सूफी सेंटर की स्थापना करना राष्ट्रीय एकता, सर्वधर्म समभाव का प्रतीक है। फेडरेशन की ओर से अमन-चैन, राष्ट्रीय एकता व मुस्लिम समाज के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों में ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मौके पर सज्जादानशीं सैयद शाह शमीमुद्दीन मुनएमी, सैयद मिमशाद फिरदौसी, बाबर अशरफ, शुजाअत अली सूफी, तबरेज हुसैन ताज, सैयद जलाल हुसैनी, अब्दुस सलीम आदि ने विचार रखे।

खबरें और भी हैं...