अतिपिछड़ों की अनदेखी का आरोप
पटना|राज्यसभा व परिषद चुनाव के बाद जदयू में पार्टी आलाकमान के फैसले का विरोध होने लगा है। जदयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि जदयू समेत सभी पार्टियों ने अतिपिछड़ा वर्ग की दोनों चुनावों में अनदेखी की है। जदयू ने राज्यसभा में दोनों सीटों पर सवर्ण उम्मीदवारों को भेज दिया। वहीं विधान परिषद चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा एक पिछड़ा और एक अल्पसंख्यक उम्मीदवार उतारा गया है। इन उम्मीदवारों का न तो सामाजिक सरोकार है और न ही जदयू के प्रति समर्पण है। अब समय आ गया है जब सभी दलों के अतिपिछड़ा नेता एक मंच पर आएं।