पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • लालू को भुगतनी होगी सभी अपराधों की सजा

लालू को भुगतनी होगी सभी अपराधों की सजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना| उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा कि लालू प्रसाद ने सत्ता मिलने पर गरीबों को धोखा देकर जितने भी आर्थिक अपराध किए हैं, उन सबके परिणाम उनको ही भुगतने पड़ेंगे। 21 साल पुराने चारा घोटाले के चार मामलों में अपराध साबित होने पर उन्हें सजा सुनाई जा चुकी है। रेलवे के होटलों के बदले करोड़ों की जमीन लिखवाने के मामले में लालू परिवार सहित 14 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल होने से साफ है कि सीबीआई पुख्ता सबूत हासिल कर चुकी है। चोरी और सीनाजोरी की राजनीति को सबसे सटीक जवाब है ताजा चार्जशीट। मोदी ने कहा कि नोटबंदी का विरोध कर कालेधन का बचाव करने वाला राजद मुख्य रूप से माफिया तत्वों की फंडिंग से चल रहा है, इसलिए दो साल से पार्टी की आॅडिट रिपोर्ट चुनाव आयोग को नहीं दी गई। उसके नेता न तो 26 साल में 26 संपत्ति के मालिक बनने के रहस्य का बिंदुवार जवाब देते हैं, न यह बताते हैं कि बालू माफिया के लोग एक ही दिन में राबड़ी देवी के आठ फ्लैट क्यों खरीदते हैं? मोदी ने कहा कि बिहार के बैंकों में नगद की स्थिति शीघ्र ही सामान्य हो जाएगी और आम ग्राहकों को करेंसी के लेन-देन में कोई परेशानी नहीं होगी।

खबरें और भी हैं...