तेजस्वी सफाई दे देते तो सत्ता से बाहर नहीं होते
पटना| प्रदेश जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के चार्जशीटेड होने पर उनको बधाई दी। सीबीआई ने तेजस्वी पर चार्जशीट की है। संजय ने कहा-तेजस्वी जी, आपको अपने पिता से विरासत में राजनीति के साथ घोटालों का दाग भी मिला है। अब आपकी असलियत सामने आने लगी है। आप पूछते थे कि आपके खिलाफ चार्जशीट क्यों नहीं हो रही? जांच एजेंसी को जांच में समय लगता है। इसके बाद चार्जशीट होती है। अपने पिता से यह अनुभव भी सीख लेते। घोटाले का आरोप लालू प्रसाद पर लगा, लेकिन इससे कमाए गए रुपए का उपयोग तेजस्वी ने किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनको बेनामी संपत्ति पर सार्वजनिक सफाई देने को कहा था। तेजस्वी ऐसा करते, तो सत्ता से बाहर नहीं होते। वे स्वच्छ राजनीति कर सकते थे। लेकिन लोभ-लालच में अपने कॅरियर को दांव पर लगा दिया।