पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • एएन सिन्हा इंस्टीट्यूट के कर्मचारियों को मिलेगी 1985 से 2014 तक की पेंशन

एएन सिन्हा इंस्टीट्यूट के कर्मचारियों को मिलेगी 1985 से 2014 तक की पेंशन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना। एएन सिन्हा इंस्टीट्यूट नियंत्रण पर्षद ने संस्थान के कर्मियों को 1985 से 2014 तक पेंशन देने पर सहमति दे दी है। इसके पहले संस्थान ने इनके पेंशन पर रोक लगा दी थी। संस्थान के संकाय सदस्यों के लिए अतिरिक्त पीएचडी इंक्रीमेंट देने पर भी सहमति दी गई। मंगलवार को शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा की अध्यक्षता में हुई पर्षद की बैठक में संस्थान के विकास कार्यों की समीक्षा हुई। संस्थान के निदेशक प्रो. सुनील रे ने विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार के लिए किए जा रहे सरकार की योजनाओं की चर्चा की।

खबरें और भी हैं...