पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • कक्षा 1 के बच्चों को दाखिला होते ही और 2 से 8वीं तक को 50% उपस्थिति पर मिलेगा पैसा

कक्षा 1 के बच्चों को दाखिला होते ही और 2 से 8वीं तक को 50% उपस्थिति पर मिलेगा पैसा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सत्र 2018-19 में राज्य के सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को पुस्तक खरीदने के लिए पैसे देने के राज्य सरकार के निर्णय को मानव संसाधन विकास मंत्रालय की मंजूरी मिल गई है। इसके बाद बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी व जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को पत्र लिखकर योजना के बारे में जानकारी दी गई है।

नियम के अनुसार कक्षा एक में नामांकन होते ही छात्र-छात्राओं के खाते में राशि डाल दी जाएगी। जबकि कक्षा 2 से आठवीं तक अप्रैल में नामांकित बच्चों का 30 अप्रैल तक 50% उपस्थिति रहने पर ही पैसा मिलेगा। 30 अप्रैल के बाद जिस-जिस छात्र का 50% अटेंडेंस पूरा होता जाएगा, उसके खाते में राशि भेज दी जाएगी। यह प्रक्रिया मई अंत तक चलेगी। किताबों के खरीदने के बाद बचे पैसे से छात्र-छात्राएं लेखन सामग्री खरीद सकेंगे। बिहार राज्य पाठ्यपुस्तक निगम किताबों की आपूर्ति करेगा। एक से 15 मई के बीच पुस्तक क्रय पखवाड़ा भी मनाया जाएगा। स्कूल प्रधानाध्यापक प्रमाण देंगे कि 50% उपस्थिति वाले बच्चों के पास निर्धारित पाठ्यपुस्तकें हैं।

किस छात्र को कितनी राशि

कक्षा 1 के लिए 120 रुपए

कक्षा 2 के लिए 135 रुपए

कक्षा 3 के लिए 135 रुपए

कक्षा 4 के लिए 155 रुपए

कक्षा 5 के लिए 125 रुपए

कक्षा 6 के लिए 150 रुपए

कक्षा 7 के लिए 310 रुपए

कक्षा 8 के लिए 295 रुपए

स्कूलों में वित्तीय मैनेजमेंट के सारे काम ऑनलाइन होंगे

पटना| राज्य के स्कूलों में वित्तीय काम ऑनलाइन किए जाएंगे। इसके लिए कॉम्प्रिहेंसिव फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम विकसित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत बजट की तैयारी, निकासी व व्ययन पदाधिकारियों को आवंटन, स्वीकृति आदेश, खर्च व प्राप्त की गई राशि की मॉनिटरिंग पूरी तरह ऑनलाइन करनी है। इस व्यवस्था के लागू होने के बाद स्कूलों के सारे वित्तीय काम ऑनलाइन ही किए जाएंगे। शिक्षा विभाग की ओर से इस संबंध में सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी, क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक व अन्य अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। इस सिस्टम को लागू किए जाने से पहले अधिकारियों को तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

खबरें और भी हैं...