पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पीयू में पीजी में भी प्रवेश परीक्षा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षाएं अब अनिवार्य हो गई हैं। स्नातक स्तर के सभी सामान्य और वोकेशनल कोर्स में पहले से ही नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा को शामिल कर लिया गया था। नए सत्र में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए भी प्रवेश परीक्षाओं के आयोजन को मंजूरी मिल चुकी है। सभी पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षाओं में आवेदन 20 अप्रैल से शुरू होने की संभावना है। इसी दिन से स्नातक के पाठ्यक्रमों में भी होने वाली प्रवेश परीक्षाओं के लिए आवेदन शुरू हो रहे हैं। स्नातक के प्रवेश परीक्षाओं की तिथि तय हो चुकी है, जबकि अभी पीयू प्रशासन ने स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में होनेवाली प्रवेश परीक्षाओं की तिथि घोषित नहीं की है। जबकि सात पाठ्यक्रम ऐसे हैं, जिनमें नामांकन के लिए पीयू प्रशासन प्रवेश परीक्षाएं आयोजित नहीं करेगा।

सात कोर्स को अलग रखा

पीयू प्रशासन नए सत्र 2018-19 में सात विषयों में प्रवेश परीक्षा का आयोजन नहीं करेगा। इसमें कुछ विषयों में नामांकन कटऑफ के आधार पर होगा जबकि कुछ में इंटरव्यू के आधार पर। वहीं एमबीए में कैट के स्कोर कार्ड और इंटरव्यू के आधार पर नामांकन होगा। जबकि पीजी डिप्लोमा इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन और एमए इन अरेबिक में नामांकन आवेदकों की कटऑफ लिस्ट के आधार पर होने की संभावना है।

इन पाठ्यक्रमों में नहीं ली जाएगी प्रवेश परीक्षा

एमए इन अरेबिक

पीजी डिप्लोमा इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन

पीजी डिप्लोमा इन क्लिनिकल साइकोलॉजी

पीजी डिप्लोमा इन अप्लाइड क्रिमिनोलॉजी

पीजी डिप्लोमा इन ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट

मास्टर ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट

एमए इन वीमेंस स्टडीज

सातवें वेतनमान के लिए शिक्षकों और कर्मचारियों ने किया संयुक्त प्रदर्शन

पटना|मंगलवार को पीयू के शिक्षकों व कर्मियों ने संयुक्त रूप से राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि सातवें वेतनमान का लाभ विवि शिक्षक व कर्मचारियों को नहीं मिला है। उन्होंने ट्रेजरी व्यवस्था को खत्मकर वेतन देने के पुराने नियम को लागू करने की मांग की। कुलपति ने इस मांग को मान लिया। जबकि सातवें वेतनमान के मामले में कुलपति प्रो. रासबिहारी प्रसाद सिंह ने कहा कि राज्य सरकार के पास ज्ञापन भेज दिया जाएगा। इस दौरान प्रो. रणधीर कुमार सिंह, डॉ. अभय कुमार, सुबोध कुमार, दिलीप कुमार गुप्ता, रामशंकर मेहता आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...