कॅरियर क्लासेज में सफल स्टूडेंट्स को मिली विदाई
पटना| कॅरियर क्लासेज के बैंकिंग, एसएससी तथा रेलवे में 104 विद्यार्थियों ने सफलता पाई है। कॅरियर क्लासेज में चलनेवाले सक्सेस क्लब के माध्यम से इन्हें सफलता मिली है। सक्सेस क्लब हर महीने 10 और 25 तारीख को प्रवेश परीक्षा लेता है। लिखित परीक्षा के बाद इंटरव्यू होता है, जिसके बाद फाइनल राउंड में पास होनेवाले बच्चे को चुना जाता है। संस्था के मेंटर पन्नालाल के मार्गदर्शन में क्लब के बच्चे तैयारी करते हैं। सफल स्टूडेंट्स को मंगलवार को विदाई दी गई।