11वीं की परीक्षा 16 मई से
पटना| सत्र 2017-19 की 11वीं की वार्षिक परीक्षा 16 से 21 मई के बीच हेगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक के निर्देश के आलोक में बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ ने परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया। संघ के मीडिया प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि 12.5 लाख छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। हर दिन दो पाली में परीक्षा होगी। दोनों पाली 3-3 घंटे की होगी जबकि 15 मिनट अतिरिक्त प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए दिए जाएंगे। सभी जिलों के स्कूलों में मई के दूसरे सप्ताह तक प्रश्नपत्र उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
वार्षिक परीक्षा का कार्यक्रम
पहली पाली (6.30 से 9.45) दूसरी पाली (10.15 से 1.30 बजे)
16 मई जीव विज्ञान (विज्ञान) भौतिकी (विज्ञान)
गृह विज्ञान (कला) इतिहास (कला)
एंटरप्रेन्योरशिप (वाणिज्य)
17 मई गणित (विज्ञान व कला) समाजशास्त्र (कला)
संगीत (कला) मल्टी मीडिया एंड वेब टेक
अकाउंटेंसी (वाणिज्य) (विज्ञान, कला और वाणिज्य)
18 मई रसायन विज्ञान (विज्ञान), राजनीति विज्ञान (कला)
अर्थशास्त्र (कला व वाणिज्य) बिजनेस स्टडी (वाणिज्य)
19 मई भाषा मनोविज्ञान, दर्शनशास्त्र, कंप्यूटर साइंस
21 मई एनआरबी एंड एनबी भूगोल, योग एवं फिजिकल एजुकेशन