इग्नू के एएन कॉलेज स्टडी सेंटर में इंडक्शन मीट
पटना| इग्नू के एएन कॉलेज स्टडी सेंटर में मंगलवार को इंडक्शन मीट हुई। इसमें क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अभिलाष नायक ने विद्यार्थियों को इग्नू के बारे में बताया। सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. शालिनी ने विद्यार्थियों को दूर शिक्षा की खासियत के बारे में बताया। इस अवसर पर एएन कॉलेज स्टडी सेंटर की समन्वयक डॉ. पूर्णिमा शेखर सिंह के साथ स्टडी सेंटर के विद्यार्थी मौजूद रहे।