जेडी वीमेंस कॉलेज के हॉस्टल की हुई जांच
पटना|जेडी वीमेंस कॉलेज में एक महीने से हॉस्टल की छात्राएं खाने को लेकर परेशान थीं। उसपर गौर करते हुए कॉलेज की प्राचार्या डॉ. शशि सिंह ने मंगलवार को हॉस्टल की जांच की। साथ ही एक कमेटी का गठन कर हॉस्टल की लगातार जांच का निर्देश दिया। ताकि छात्राओं को होने वाली परेशानी का निदान आसानी से हो जाए। प्राचार्या ने बताया कि हॉस्टल की जांच की गई है। छात्राओं की समस्याओं को सुना गया। हॉस्टल की छात्राओं को अन्य कोई समस्या नहीं है। जहां खाने की बात आती है तो कुक को निर्देश दिया गया है कि वो खाना बनाते समय दस्ताने का इस्तेमाल करे और बाल को कवर कर के ही खाना बनाए। निर्धारित मेन्यू के अनुसार उन्हें भोजन मिले।