पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फिर से शपथ ग्रहण कराने को तैयार पीयू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना| पटना विवि प्रशासन पुनः छात्रसंघ पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करेगा। पटना कॉलेज में मंगलवार को छात्रों ने शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया था। उससे पहले ही पटना कॉलेज को पुलिस छावनी में बदल दिया गया। कॉलेज का मुख्य द्वार बंद कर दिया गया। लगभग डेढ़ बजे छात्र शपथ ग्रहण के लिए कुर्सी लगवा रहे थे तभी दंडाधिकारी सहित पुलिसकर्मी पहुंचे और छात्रों से विवि प्रशासन की वार्ता के लिए पहल की। जिला नियंत्रण कक्ष के दंडाधिकारी, टीओपी इंचार्ज आरके यादव छात्रों के प्रतिनिधिमंडल को लेकर विवि मुख्यालय पहुंचे। कुलपति के राजभवन चले जाने के कारण वार्ता कुलानुशासक से हुई।

वार्ता के दौरान कहा गया कि पीयू प्रशासन शपथ ग्रहण से वंचित सभी प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह अलग से कराएगा। हालांकि पुसू संयुक्त सचिव आजाद चांद एवं काउंसलर अभिषेक राज के शपथ ग्रहण में शामिल नहीं किए जाने पर हंगामा भी हुआ। बाद में दंडाधिकारी एवं पीरबहोर थानाध्यक्ष गुलाम सरवर के बीचबचाव के बाद तय हुआ कि कल छात्रों की वार्ता कुलपति से होगी। फिर छात्रों ने पटना कॉलेज में सभा कर तय किया कि कुलपति से वार्ता के बाद आगामी रणनीति की घोषणा की जाएगी।

खबरें और भी हैं...