अरविंद महिला कॉलेज में आई प्लेसमेंट कंपनी
पटना| अरविंद महिला कॉलेज में मंगलवार को प्लेसमेंट कंपनी आई। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग एंड फाइनांस ने बीसीए और बीबीएम की छात्राओं को नौकरी का मौका दिया। बुधवार को एमकॉम व छात्राओं को मौका मिलेगा। चयनित छात्राओं को 2 लाख 40 हजार तक का पैकेज मिलेगा। फिलहाल 30 छात्राओं ने ऑनलाइन परीक्षा दी है। इंटरव्यू 24 और 25 अप्रैल को होना है। प्राचार्या प्रो. पूनम चौधरी ने बताया कि वर्षों बाद प्लेसमेंट कंपनी आई है।