सीबीएसई ने नीट का एडमिट कार्ड जारी किया
पटना| सीबीएसई ने नीट-2018 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। छात्र वेबसाइट cbseneet.nic.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। नीट इस बार 6 मई को आयोजित किया जाएगा। इस साल नीट देनेवाले सभी छात्रों का एक ही प्रश्नपत्र होगा। परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक होगी। फिजिक्स, केमेस्ट्री और बायोलॉजी से 180 प्रश्न पूछे जाएंगे।