कॉम्फेड का स्थापना दिवस आज
पटना। कॉम्फेड अपना 35वां स्थापना दिवस समारोह कार्यक्रम बुधवार को बापू सभागार में आयोजित कर रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वे छह संयंत्रों का उद्घाटन भी करेंगे। कार्यक्रम में पांच हजार से अधिक वितरक, विक्रेता, पदाधिकारी शिरकत करेंगे। 20 हजार लीटर क्षमता के आइसक्रीम के दो संयंत्र, 30 एमटी क्षमता के दो दुग्धचूर्ण संयंत्र, एक लाख लीटर के डेयरी संयंत्र व 300 एमटी क्षमता के पशु आहार का शुभारंभ होगा। बिहारशरीफ संयंत्र में नव-उत्पादित उत्पाद टेट्रा पैक के फ्लेवर्ड मिल्क का भी उद्घाटन होगा। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव, सहकारिता मंत्री राणा रणधीर शामिल होंगे।