पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • जयंती पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर

जयंती पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मगध विकास मोर्चा ने मंगलवार को बीआईए सभागार में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह की 91वीं जयंती मनाई। मौके पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री दशई चौधरी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संसद में कहा कि चंद्रशेखर जैसा व्यक्ति पावर में रहे तो देश का नक्शा कुछ और होगा। कारण, चंद्रशेखर की कथनी आैर करनी में अंतर नहीं था। इससे पहले पूर्व केन्द्रीय मंत्री सह सांसद सीपी ठाकुर, पूर्व केन्द्रीय मंत्री संजय पासवान, सहकारिता मंत्री राणा रणधीर सिंह, जेपी सेनानी छोटन सिंह, राजीव मिश्रा, अखलाक अहमद ने भी उन्हें याद किया। मौके पर मोर्चा के अध्यक्ष अंजनी कुमार राजू मौजूद थे। राजद कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. रामचंद्र पूर्वे, अशोक कुमार सिंह आदि ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। लोजपा प्रदेश दफ्तर में प्रदेश अध्यक्ष व पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री पशुपति कुमार पारस की अध्यक्षता में जयंती मनाई गई। प्रदेश समाजवादी कार्यालय में जयंती समारोह में प्रदेश महासचिव देवेंद्र सिंह मौजूद थे। राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा की ओर से जयंती समारोह में अध्यक्ष उपेंद्र चौहान, विनोद कुमार मौजूद थे। क्षत्रिय सेवा महासंघ ने जयंती मनाई। मौके पर महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनवंत सिंह राठौर मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को उनकी जयंती के मौके पर श्रद्धांजलि दी। बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी स्थित पार्क में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। वहां पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव, पूर्व मंत्री श्याम रजक, विधायक विद्यासागर निषाद और नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव छोटू सिंह आदि ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

सजपा (चंद्रशेखर) ने भी याद किया

समाजवादी जनता पार्टी (चंद्रशेखर) के प्रदेश कार्यालय आचार्य नरेन्द्र देव भवन में पूर्व प्रधानमंत्री और पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय चंद्रशेखर की 91वीं जयंती मनाई गई। मौके पर एक संकल्प सभा का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजेय कुमार ने की। सभा को पार्टी के प्रदेश युवा अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, महिला अध्यक्ष ममता सिंह, उपाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह, महासचिव वीणा देवी, देवेन्द्र कुमार, इंदिरा रमण उपाध्याय, के. के. सिंह, लाल साहब सिंह, जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी, तारकेश्वर सिंह आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...