डाॅ. अांबेडकर की जयंती मनाई
पटना। भारतीय रिजर्व बैंक में डाॅ. भीमराव आंबेडकर की 127वीं जयंती मनाई गई। एससी-एसटी बुद्धिस्ट इम्प्लाइज एसोसिएशन द्वारा इस आयोजन की अध्यक्षता आरडी एनपी टोपनो ने की। समारोह में डॉ. एमए इब्राहिमी ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई। विशिष्ट अतिथि के रूप में अनिल किशोर यादव उपस्थित रहे। एसोसिएशन के सचिव शिव कुमार दास ने स्वागत भाषण दिया। डॉ. आंबेडकर के विचारों और चिंतन की प्रासंगिकता पर वक्ताओं ने अपने विचार प्रकट किए। समारोह में भारतीय रिजर्व बैंक, पटना के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में स्टाफ व सेवानिवृत्त स्टाफ उपस्थित थे।