खालिद को टिकट मिलने पर सवाल उठाया
पटना | मास यूनियन ऑफ नेशनल इंटिग्रेशन एंड सॉल्यूशन यानी माेनिस के अध्यक्ष एजाज अहमद अधिवक्ता ने कहा कि खालिद अनवर को जदयू का एमएलसी का टिकट दिलाने में इमारत के नाजिम मौलाना अनिसुर रहमान शक के घेरे में हैं। एजाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नाजिम पर आरोप लगाया कि वे ही गांधी मैदान में दीन बचाओ-देश बचाओ कॉन्फ्रेंस के लिए प्रशासनिक व्यवस्था करने के लिए खालिद को मुख्यमंत्री के पास ले गए थे। जिस तरह से एमएलसी पद का सौदा हुआ हुआ इससे लाखों लोग जो काॅन्फ्रेंस में शामिल होने आए थे, उन्हें काफी दुख हुआ है। इधर, इमारत की ओर से जारी बयान में अमीर-ए-शरियत के हवाले से कहा गया है कि खालिद को एमएलसी का टिकट मिलने में कॉन्फ्रेंस और इमारत का कोई ताल्लुक नहीं है।