पटना सिटी | महात्मा गांधी सेतु और एनएच पर जाम का सिलसिला जारी है। मंगलवार को भी यात्रियों को जाम का सामना करना पड़ा। जीरो माइल के पास वाहनों की लंबी कतार लगी रही। गांधी सेतु पर वाहनों का दबाव होने से एनएच पर समस्या बढ़ रही है। नंदलाल छपरा तक वाहनों की कतार लगी रही।