किसानों को पशु आहार दाना पर प्रति किलो दो रुपए सब्सिडी
किसानों को पशु आहार दाना पर प्रति किलो दो रुपए सब्सिडी
सीएम ने 144.67 करोड़ की लागत से 6 डेयरी, मिल्क पाउडर व आईसक्रीम संयंत्र का उद्घाटन किया। सुपौल में एक लाख लीटर क्षमता का डेयरी संयंत्र, समस्तीपुर व हाजीपुर में 30-30 एमटी के दो मिल्क पाउडर संयंत्र, पटना और बिहारशरीफ में 20-20 हजार लीटर दैनिक क्षमता के दो आईसक्रीम संयंत्र शामिल हैं। साथ ही पटना में 150 टन के नव निर्मित पशु आहार कारखाना के साथ ही वर्तमान पशु आहार कारखाने की क्षमता में 50 टन की वृद्धि भी की गई है। सुधा के नए दुग्ध उत्पाद टेट्रा पैक में फ्लेवर्ड मिल्क भी लॉच किया गया। इस मौके पर सीएम ने कहा कि दूध उत्पादक किसानों को सुधा पशु आहार दाना पर दो रुपए प्रति किलो सरकार अनुदान देगी। 19 रुपए प्रति किलो सुधा दाना है, इसमें दो रुपए सरकार अनुदान देगी। यानी 17 रुपए प्रति किलो सुधा पशु दाना मिलेगा। -पढ़ें पेज 6 भी