खालिद मिर्जा बने अरबी फारसी विवि के कुलपति
पटना | प्रो. खालिद मिर्जा को मौलाना मजहरूल हक अरबी एवं फारसी विवि का कुलपति नियुक्त किया गया है। मिर्जा ने शिक्षा विभाग में उच्च शिक्षा निदेशक के पद से अवकाश प्राप्त किया है। राज्यपाल सह कुलाधिपति सत्यपाल मलिक ने सर्च कमेटी की अनुशंसा पर मिर्जा को कुलपति नियुक्त किया है। उनका कार्यकाल ज्वाइनिंग की तिथि से तीन वर्षों का होगा।