पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • गांधी मैदान फूड कोर्ट में आज से 30 रुपए में स्पेशल थाली

गांधी मैदान फूड कोर्ट में आज से 30 रुपए में स्पेशल थाली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांधी मैदान फूड कोर्ट-टेस्ट ऑफ बिहार में अब स्पेशल थाली की भी व्यवस्था रहेगी। लोगों की डिमांड पर यहां खाने में चावल -दाल, चावल-चिकेन और अंडा करी परोसा जाएगा। यह व्यवस्था गुरुवार से शुरू होगी। उद्योग भवन के सामने गांधी मैदान के के अंदर गेट नंबर 7 बी स्थित फूड कोर्ट में थाली स्पेशल मिलेगा। अस्तित्व एडवरटाइजमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड की डायरेक्टर शीला तिवारी ने बताया कि बहुत लोगों की डिमांड थी कि थाली स्पेशल की व्यवस्था हो। 30 रुपए में चावल, दाल, भुजिया और अचार मिलेगा। वहीं 45 रुपए में चावल, एक चिकेन और अचार, 45 रुपए में चावल, दाल, भुजिया, सब्जी और अचार, 60 रुपए में चावल-अंडा करी, 65 रुपए में नॉन वेज थाली और 80 रुपए में चावल के साथ दो चिकेन दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...